पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय में आधार कार्ड के लिए 19 से शिविर

शहर के पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय में बच्चों के आधार कार्ड में जन्म तिथि और अन्य सुधार के लिए 19 और 22 फरवरी को विद्यालय परिसर में शिविर लगेगा.

लातेहार. शहर के पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय में बच्चों के आधार कार्ड में जन्म तिथि और अन्य सुधार के लिए 19 और 22 फरवरी को विद्यालय परिसर में शिविर लगेगा. विद्यालय के प्राचार्य शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि विद्यालय के छात्र-छात्राओं का आधार कार्ड बनाया जा रहा है. कई छात्रों के आधार कार्ड और विद्यालय के नामांकन पंजी में जन्म तिथि का मिलान नहीं होने के कारण उनका आधार कार्ड नहीं बन पा रहा है. आधार कार्ड में जन्म तिथि के अलावा अन्य दूसरी गलतियों को सुधार करने के लिए यह शिविर लगाया जा रहा है. यह कार्ड छात्रों को उनके शैक्षणिक रिकॉर्ड को डिजिटल रूप से सुरक्षित रखने के लिए बनाया गया है. यह कार्ड भी आधार कार्ड की तरह ही होगा. इसमें छात्रों को 12 अंकों की यूनिक आइडी दी जायेगी. उन्होंने बताया कि यह कार्ड छात्रों के शैक्षणिक दस्तावेजों को एक ही जगह पर सुरक्षित रखने में मदद करेगा. छात्र कहीं भी अपने रिकॉर्ड को एक्सेस कर पायेंगे. यह कार्ड छात्रों को स्कूल से लेकर उच्च शिक्षा तक और उसके बाद में रोजगार प्राप्त करने तक उनके सभी रिकॉर्ड को एक ही जगह सुरक्षित रखेगा. उन्होने ऐसे छात्रों के अभिभावक जिनके बच्चों का आधार कार्ड और विद्यालय के नामांकन पंजी में जन्म तिथि में अंतर है तो शिविर में अपने बच्चों का जन्म तिथि सुधारवा लेने की अपील की है, ताकि उनका अपार कार्ड बनाया जा सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >