बाइक से गिरकर बीएसएफ जवान घायल

हेरहंज प्रखंड अंतर्गत सेरनदाग गांव में शनिवार की दोपहर बाइक से पेट्रोलिंग करने के दौरान बीएसएफ का एक जवान गिरकर घायल हो गया. उसकी पहचान आरके विश्वास के रूप में हुई.

बालूमाथ.

हेरहंज प्रखंड अंतर्गत सेरनदाग गांव में शनिवार की दोपहर बाइक से पेट्रोलिंग करने के दौरान बीएसएफ का एक जवान गिरकर घायल हो गया. उसकी पहचान आरके विश्वास के रूप में हुई. वे हेड कांस्टेबल के पद पर कार्यरत हैं. जानकारी के अनुसार बीएसएफ की एक टुकड़ी सेरनदाग गांव स्थित सीआरपीएफ कैंप में चुनाव को लेकर रुकी है. रविवार को लोकसभा चुनाव से पूर्व बाइक से पेट्रोलिंग की जा रही थी. इसी दौरान आरके विश्वास अनियंत्रित होकर बाइक से गिर गये. साथी जवानों ने उन्हें बालूमाथ सीएचसी पहुंचाया. वहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रिम्स रेफर कर दिया गया.

बाइक से गिरकर युवक घायल

बालूमाथ. प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत ओल्हेपाट गांव में बाइक से गिरकर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल की पहचान ओल्हेपाट निवासी सुंगत गंझू (पिता महेश गंझू) के रूप में हुई. जानकारी के अनुसार सुंगत रविवार को बाइक से बालूमाथ बाजार की ओर जा रहा था. इसी दौरान ओल्हेपाट गांव के समीप तीखे मोड़ पर अनियंत्रित होकर बाइक से गिर कर घायल हो गया. बालूमाथ सीएचसी में उसका प्राथमिक उपचार हुआ.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >