बेतला,लातेहार: सेवानिवृत्त रेलकर्मी और अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य हलुवाई समाज के वरिष्ठ सदस्य स्वर्गीय विजय प्रसाद का ब्रह्मभोज कार्यक्रम बुधवार को संपन्न हो गया. इस मौके पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, विभिन्न राजनीतिक-सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि दी.
समाज के लिए अपूरणीय क्षति
श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने स्वर्गीय विजय प्रसाद के व्यक्तित्व और सामाजिक योगदान को याद किया. उन्होंने कहा कि विजय प्रसाद अपने पीछे समृद्ध वैचारिक विरासत छोड़ गये हैं. वे अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य हलुवाई समाज के अमूल्य स्तंभ और धरोहर थे तथा हमेशा सामाजिक एकता और समाज के उत्थान के लिए काम करते रहे.
रेलवे सेवा से सेवानिवृत्त होने के बाद भी वे सामाजिक कार्यों में निरंतर सक्रिय रहे. उनका मिलनसार और परोपकारी स्वभाव क्षेत्र के लोगों के लिए हमेशा प्रेरणास्रोत रहेगा.
यह भी पढ़ें : बारियातू थाना प्रभारी को बांधी राखी, भाईचारे और सद्भाव का दिया संदेश
शोक संतप्त परिवार को बंधाया ढांढस
ब्रह्मभोज कार्यक्रम के दौरान बरवाडीह और आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे सैकड़ों लोगों ने स्वर्गीय विजय प्रसाद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया. लोगों ने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और इस दुख की घड़ी में धैर्य प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की.
समाज के प्रबुद्ध लोगों ने उनके निधन को पूरे क्षेत्र और समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताया.
मौके पर प्रदेश महामंत्री नंदकिशोर प्रसाद, शिव शंकर प्रसाद, लातेहार जिला अध्यक्ष आनंद प्रसाद नंदू, मारवाड़ी प्रखंड अध्यक्ष रामनाथ प्रसाद, सरईडीह अध्यक्ष संजय प्रसाद संजू, मनोज प्रसाद सहित कई लोग मौजूद थे.
