चंदवा में भाजयुमो की बैठक, कई मुद्दों पर चर्चा

भारतीय जनता युवा मोर्चा की बैठक रविवार को पथ निर्माण विभाग के विश्रामागर परिसर में हुई. अध्यक्षता विनय कुमार उर्फ रिक्की ने की.

चंदवा. भारतीय जनता युवा मोर्चा की बैठक रविवार को पथ निर्माण विभाग के विश्रामागर परिसर में हुई. अध्यक्षता विनय कुमार उर्फ रिक्की ने की. बैठक में मुख्य रूप से राजकुमार पाठक, श्रवण गुप्ता, आशीष सिंह व शिवकेश्वर यादव मौजूद थे. बैठक में कार्यकर्ताओं ने वर्तमान समय के कई ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा की. विभिन्न क्षेत्रों से आये युवाओं ने अपनी समस्याएं रखी. इसके समाधान का आश्वासन वरिष्ठ नेताओं ने दिया. हाल के दिनों में अंचल और थाना संबंधित कई विवाद के मामले भी लोगों ने रखे. थाना संबंधित मामले पर राजकुमार पाठक के नेतृत्व में कार्यकर्ता इंस्पेक्टर रंधीर कुमार सिंह से मिलने थाना पहुंचे. अपनी समस्याओं से अवगत कराया. अगली बैठक में अंचल से संबंधित मामलों को लेकर रणनीति तैयार करने की बात कही गयी. श्री पाठक ने कहा कि किसी भी जनहित की समस्या के लिए कार्यकर्ता उनसे संपर्क की बात कही. आशीष सिंह ने कहा कि कार्यकर्ताओं में एकजुटता जरूरी है. क्षेत्र का विकास हमारी प्राथमिकता हो. मौके पर बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ANUJ SINGH

ANUJ SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >