राज्य सरकार के खिलाफ प्रखंडों में भाजपाइयों ने निकाला आक्रोश रैली

राज्य सरकार के खिलाफ प्रखंडों में भाजपाइयों ने निकाला आक्रोश रैली

बरवाडीह. प्रखंड में गुरुवार को भाजपा ने पुराना ब्लॉक परिसर से आक्रोशपूर्ण जुलूस निकाला. जिला मंत्री कौशल किशोर प्रसाद के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बस स्टैंड और अंबेडकर चौक होते हुए प्रखंड कार्यालय तक रैली निकाली, जहां सभा आयोजित की गयी. जुलूस में हेमंत सोरेन सरकार के खिलाफ नारे लगाये, फर्जी एनकाउंटर में मारे गये सूर्या हांसदा मामले की सीबीआइ जांच करो, रिम्स टू के नाम पर आदिवासियों की जमीन वापस करो जैसे नारे लगाये गये. जिप सदस्य कन्हाई सिंह ने कहा कि सरकार सभी मोर्चों पर विफल है, अपराध बढ़ रहा है और निर्दोषों को निशाना बनाया जा रहा है. कार्यक्रम के अंत में राज्यपाल को संबोधित मांग पत्र सीओ लवकेश सिंह को सौंपा गया. मौके पर प्रखंड महामंत्री मनोज प्रसाद, महिला नेत्री रूपाली देवी, परवीन कुमार, मनोज यादव, दीपक तिवारी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे.

मनिका.

भाजपा मंडल के तत्वाधान में गुरुवार को झारखंड सरकार के खिलाफ आक्रोश प्रदर्शन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष मनदीप कुमार ने की. मौके पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने मनिका हाई स्कूल मैदान से प्रखंड कार्यालय तक रैली निकाली. रैली में झारखंड सरकार हाय हाय, सूर्य हांसदा फर्जी एनकाउंटर की सीबीआइ जांच करो, रिम्स टू के नाम पर आदिवासियों की जमीन लूटना बंद करो जैसे नारे लगाये गये. मुख्य अतिथि प्रदेश सदस्य लाल कौशल नाथ शाहदेव ने कहा कि सरकार आदिवासियों के नाम पर ढोंग कर रही है और सूर्या हांसदा की फर्जी एनकाउंटर में हत्या व रिम्स टू के माध्यम से जमीन लूट की घटनाओं को रोकने में विफल है. पूर्व जिला परिषद सदस्य महेश सिंह ने कहा कि न्याय नहीं मिल रहा और किसान को यूरिया महंगे दामों में खरीदना पड़ रहा है. कार्यक्रम के अंत में राज्यपाल के नाम बीडीओ को ज्ञापन सौंपा गया. मौके पर भाजयुमो जिला अध्यक्ष छोटू राजा, शंकर दुबे, धर्मजीत राय सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे.

महुआडांड़.

प्रखंड में भाजपा ने आक्रोश रैली का आयोजन किया, जिसका नेतृत्व मंडल अध्यक्ष संजय जायसवाल ने किया. रैली में पूर्व विधायक हरिकृष्ण सिंह और पूर्व 20 सूत्री उपाध्यक्ष राजधानी प्रसाद यादव प्रभारी के रूप में शामिल रहे. भाजपा कार्यालय से शुरू होकर रैली शास्त्री चौक और रामपुर चौक होते हुए प्रखंड कार्यालय तक पहुंची. रैली में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने फर्जी एनकाउंटर, रैयतो की जमीन लूटना बंद करो और अन्य नारों के माध्यम से राज्य सरकार के खिलाफ आक्रोश जताया. कार्यक्रम के अंत में राज्यपाल के नाम बीडीओ को ज्ञापन सौंपा गया. मौके पर मोहन यादव, प्रशांत सिंह, अमित जायसवाल, आनंद नाथ शाह, दिलीप प्रसाद, राम जायसवाल सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >