भाजपा 17 से 2 अक्तूबर तक सेवा पखवाड़ा अभियान के रूप में सेवा करेगी : विकास प्रीतम

भाजपा 17 से 2 अक्तूबर तक सेवा पखवाड़ा अभियान के रूप में सेवा करेगी : विकास प्रीतम

लातेहार ़ भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में सोमवार को बैठक सह कार्यशाला का आयोजन किया. इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष पंकज कुमार सिंह ने की. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष सह प्रमंडलीय प्रभारी विकास प्रीतम ने कहा कि भाजपा 17 सितंबर से दो अक्तूबर तक सेवा पखवाड़ा अभियान के रूप में सेवा करने का कार्य करेगी. इसी के निमित 11 सितंबर को जिले के सभी प्रखंडों में सूर्या हांसदा के फर्जी एनकाउंटर और रिम्स 2 के भूमि अधिग्रहण को लेकर भाजपा प्रदर्शन करेंगी. श्री प्रीतम ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आम जनता के लिए बहुत सारी सामग्रियों में जीएसटी 12 और 28 प्रतिशत कर को समाप्त कर 5 से 18 प्रतिशत कर दिया गया है. उन्होंने कहा कि इस निर्णय से मध्यम वर्ग के लोगों को काफी राहत मिली है. जिला प्रभारी मुकेश निरंजन सिन्हा, पूर्व विधायक हरिकृष्ण सिंह, राजधानी प्रसाद यादव, जिप अध्यक्ष पूनम देवी व इंद्रजीत यादव ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया. भाजपा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर 17 से 24 सितंबर तक रक्तदान शिविर, स्वच्छता अभियान, स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया है. जबकि 18 सितंबर से दो अक्तूबर तक रक्तदान शिविर द्वितीय चरण, 19 से 20 सितंबर तक प्रबुद्ध संवाद प्रदर्शनी कार्यक्रम, 21 सितंबर को नमो मैराथन, 25 सितंबर एक पेड़ मां के नाम संगोष्ठी कार्यक्रम, 27 से 28 सितंबर तक विशिष्ट व्यक्तियों का सम्मान, दिव्यांगों के बीच उपकरण का वितरण, दो अक्तूबर को स्वच्छता अभियान राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री का जयंती कार्यक्रम, 29 अगस्त से 25 दिसंबर तक सांसद खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है. कार्यक्रम में मंच संचालन जिला महामंत्री सह सांसद प्रतिनिधि अमलेश सिंह व धन्यवाद ज्ञापन वंशी यादव ने किया. मौके पर जिला परिषद सदस्य रमेश राम, जिला उपाध्यक्ष राकेश दुबे, संतोष यादव, बृजमोहन राम, रेनू देवी, जिला मंत्री कौशल किशोर प्रसाद, आशा देवी, शंभू प्रसाद, मनदीप कुमार, प्रमोद प्रसाद, कन्हाई साव, लक्ष्मण कुशवाहा, संजय जायसवाल, राजकुमार सिंह, अमित कुमार, छोटू राजा, पिंटू रजक, सुरेश उरांव, ओबीसी जिला अध्यक्ष गोविंद प्रसाद, सत्यनारायण प्रसाद, रामकुमार गुप्ता, आनंद सिंह, बबन पासवान, मुकेश पांडेय व पंकज यादव समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >