कार में मारी बाइक को टक्कर, एक घायल

प्रखंड मुख्यालय के पास कार और बाइक के बीच टक्कर हो गयी. इस हादसे में बरवाडीह प्रखंड के पंजाबी मुहल्ला निवासी नौशाद अंसारी गंभीर रूप से घायल हो गया.

गारू. प्रखंड मुख्यालय के पास कार और बाइक के बीच टक्कर हो गयी. इस हादसे में बरवाडीह प्रखंड के पंजाबी मुहल्ला निवासी नौशाद अंसारी गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना की जानकारी मिलने के बाद सामाजिक कार्यकर्ता राजदीप रिकी मौके पर पहुंचे और घायल नौशाद को अपने वाहन से गारू अस्पताल ले गये. यहां प्राथमिक उपचार के बाद नौशाद की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मेदनीनगर रेफर कर दिया गया है. घटना की सूचना पुलिस को दे दी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >