‍Big Breaking: लातेहार-गुमला सीमा पर झाड़ी के पास मिला शव, पास में पड़ी है मोटरसाइकिल

‍Big Breaking: लातेहार-गुमला सीमा पर एक शव बरामद हुआ है. झाड़ी के पास मिले इस शव की पहचान नहीं हो पाई है. शव के पास में एक मोटरसाइकिल भी पड़ी थी.

‍Big Breaking|महुआडांड़ (लातेहार), वसीम अख्तर : झारखंड के लातेहार और गुमला जिले की सीमा पर एक व्यक्ति का शव मिला है. शव सड़क किनारे झाड़ी के पास पड़ा था. पास में एक मोटरसाइकिल भी पड़ी थी. मृतक की उम्र करीब 40 साल है. शव की पहचान नहीं हो पाई है.

कुरूंद नवाटोली के जरागी रोड के पास मिला है शव

शव लातेहार जिले के महुआडांड़ थाना क्षेत्र के कुरूंद नवाटोली के जरागी रोड के किनारे मिला है. सोमवार सुबह ग्रमीणों ने शव को देखा. मृतक के चेहरे पर गहरे जख्म हैं, जिसकी वजह से उसकी पहचान नहीं हो पा रही है. इस अज्ञात व्यक्ति के शव के पास पड़ी मोटरसाइकिल का नंबर (जेएच 07जी 9981) है.

महुआडांड़ में ही एक युवक की गली रेतकर हत्या

इससे पहले रविवार की रात को लातेहार जिले के महुआडांड़ में ही एक युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई. युवक की हत्या किसने और क्यों की, इसका पता नहीं चल पाया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. इस मामले की जानकारी पुलिस को तब हुई, जब युवक का मकान मालिक अपने घर पहुंचा.

Also Read

Jharkhand Crime News: महुआडांड़ में नेतरहाट के युवक की गला रेतकर हत्या

Jharkhand News: बस में मिले लावारिस 14.99 लाख रुपये, कोई लेने को तैयार नहीं

मालगाड़ी के धक्के से हाथी के बच्चे की मौत, आठ घंटे ट्रेनों का परिचालन ठप

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >