बेतला पार्क में अवैध घुसपैठ पर वन विभाग की कार्रवाई,1 गिरफ्तार, 4 की तलाश जारी

बेतला नेशनल पार्क के प्रतिबंधित क्षेत्र में अवैध प्रवेश करने पर एक आरोपी गिरफ्तार, चार अन्य की तलाश जारी। वन विभाग ने सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सख्त किया।

संतोष कुमार की रिपोर्ट बेतला नेशनल पार्क. वन विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बेतला नेशनल पार्क के प्रतिबंधित क्षेत्र में अवैध प्रवेश के एक नामजद आरोपी इश्तियाक अंसारी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी को 22 अगस्त को न्यायिक हिरासत में लातेहार जेल भेज दिया गया है. वहीं. इस मामले में शामिल चार अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए वन विभाग की संयुक्त टीम लगातार छापेमारी कर रही है. यह पूरा मामला पलामू टाइगर रिजर्व (पीटीआर) के अंतर्गत सुरक्षा नियमों की अनदेखी से जुड़ा है.

बिना अनुमति के ग्रासलैंड में प्रवेश

प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी वन्यजीव संरक्षण कानूनों का उल्लंघन करते हुए प्रतिबंधित घास के मैदान (ग्रासलैंड) क्षेत्र में अवैध रूप से प्रवेश कर गया था .यह संवेदनशील क्षेत्र वन्यजीवों के लिए एक अत्यंत महत्वपूर्ण प्राकृतिक आवास माना जाता है. ऐसे क्षेत्रों में बिना अनुमति के प्रवेश करने से वन्यजीवों के प्राकृतिक आवास और उनकी सुरक्षा व्यवस्था पर बेहद प्रतिकूल असर पड़ सकता है.

विशेष अभियान शुरू

मामले की गंभीरता को देखते हुए वन विभाग इस बात की गहन जांच कर रहा है कि आरोपी किस उद्देश्य और मंशा से इस प्रतिबंधित क्षेत्र में पहुंचे थे. इश्तियाक अंसारी की गिरफ्तारी के बाद फरार चल रहे अन्य चार अभियुक्तों को पकड़ने के लिए रेंज के वनकर्मियों को शामिल करके एक संयुक्त टीम का गठन किया गया है. यह टीम संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है.

ये भी पढ़ें: एक नदी 10 जगह काटती है सड़क, जानिए पलामू टाइगर रिजर्व की ‘सतनदिया’ की अनोखी कहानी

सुरक्षा से कोई समझौता नहीं: अधिकारी

वन विभाग के अधिकारियों ने स्पष्ट और सख्त लहजे में कहा है कि वन्यजीवों और उनके प्राकृतिक आवास की सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जायेगा. संरक्षित क्षेत्र में अवैध प्रवेश अथवा किसी भी प्रकार की गैरकानूनी गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जायेगी. इसके साथ ही. पार्क के सभी संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत व पुख्ता किया जा रहा है


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विकाश नाथ

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >