डीसी से की गयी शिकायत: मनिका.
प्रखंड के डोंकी पंचायत स्थित बरियातू गांव निवासी मालती देवी (पति-सकेंद्र सिंह) के नाम से बिरसा संवर्धन कूप निर्माण की स्वीकृत मिली थी. उक्त कार्य में लाभुक के खाते में जानेवाली 50 हजार की राशि बिचौलिया और मनरेगाकर्मियों की मिलीभगत से निकाल ली गयी. राशि निकालने का आरोप गांव की मालती देवी (पति-राजू सिंह) पर लगा है, मालती देवी के नाम कोई योजना स्वीकृत नहीं हुई है. मामले की जानकारी देते हुए बिरसा संवर्धन कूप निर्माण के लाभुक के पति सकेंद्र सिंह ने बताया कि उनकी पत्नी को राशि निकासी को कोई जानकारी नहीं है. गांव में दूसरी मालती देवी है, जिसके पति का नाम राजू सिंह है. उसी के नाम से रुपये की निकासी की गयी है. मामले में डोंकी पंचायत के मुखिया भजेंद्र उरांव ने बताया कि इस संबंध में उन्हें कोई जानकारी नहीं है. इधर, बिरसा संवर्धन कूप निर्माण की लाभुक मालती देवी ने उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता से इस मामले में हस्तक्षेप करते हुए उचित कार्रवाई का आग्रह किया है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
