बरवाडीह. प्रखंड मुख्यालय स्थित प्रभारी सीआई के कार्यालय का शुक्रवार को अनुमंडल पदाधिकारी के निर्देश के बाद बीडीओ रेशमा रेखा मिंज की उपस्थिति में सील तोड़कर ताला खोला गया. ज्ञात हो कि प्रभारी सीआइ सुरेश राम को गत 23 जनवरी को निगरानी विभाग ने रिश्वत लेते पकड़ा था. इसके बाद प्रभारी सीआइ के कार्यालय को सील कर दिया गया था. अंचल में सीआइ के नहीं रहने के कारण अंचल विभाग का कामकाज प्रभावित हो रहा था. कार्यालय में अंचल नाजीर मनोज कुमार की ओर से सभी कागजातों की जांच की गयी. सीआि के कार्यालय को बारीकी से जांच के उपरांत अतिरिक्त प्रभार देने की प्रक्रिया शुरू की गयी. बीडीओ ने बताया कि सीआइ के कार्यालय में रखे गये सभी कागजातों व फाइल को सुरक्षित पाये जाने के बाद अंचल कार्यालय को सुपुर्द कर दिया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
