चंदवा में ठोकर बना जानलेवा, ऑटो पलटने से चालक की मौत; कई घायल

चंदवा में सड़क पर बने अवैध ठोकर के कारण अनियंत्रित होकर ऑटो पलटने से चालक की मौत हो गई, जबकि कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रशासन ने ठोकर हटाई।

चंदवा,लातेहार: शहर समेत ग्रामीण इलाकों में दुर्घटनाओं का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है. आए दिन सड़क दुर्घटनाओं में लोगों की जान जा रही है. डेढ़टंगवा घाटी में छह लोगों की मौत की खबर से लोग उबरे भी नहीं थे कि सोमवार की सुबह फिर सड़क दुर्घटना में एक चालक की जान चली गयी. उक्त घटना सड़क पर नये बनाए गये ठोकर के कारण हुई.

कैसे हुई घटना

एक ऑटो पर सवार होकर कुछ लोग लातेहार से चंदवा के नगर ग्राम स्थित मां उग्रतारा मंदिर जा रहे थे. टुढामू गांव के समीप सड़क पर नये बनाए गये ठोकर पर ऑटो अनियंत्रित होकर तेज गति से पलट गया. हादसे में चालक करण कुमार प्रजापति (32 वर्ष), पिता स्व. बौधु प्रजापति, कुरा, इचाक-लातेहार की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी.

ऑटो सवार सुशांति कुमारी का एक पैर टूट गया. वहीं छह वर्षीय सेलवरिया कुमारी, राधिका कुमारी, मुकलेश कुमार शर्मा और उनकी पत्नी सरिता देवी भी घायल हो गयीं.

इसी ठोकर के कारण रामपुर-बारी से अपने पुत्र के साथ बाइक से प्रखंड कार्यालय आ रहीं जेएसएलपीएस कर्मी प्रमिला देवी भी अनियंत्रित होकर गिर गयीं. उनके सिर व शरीर के कई हिस्सों में चोटें आयीं. प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया.

ठोकर को लेकर स्थानीय लोगों में रोष

घटना के बाद स्थानीय लोगों में रोष है. ज्ञात हो कि सड़क पर रविवार को ही कई स्थानों पर ठोकर बनाये गये थे. इनमें रंग-रोगन नहीं किया गया था. इसके कारण ठोकर स्पष्ट दिखाई नहीं दे रहा था. सूचना बोर्ड भी नहीं लगाया गया था. स्थानीय लोगों के अनुसार, इसी कारण दुर्घटना हुई.

माकपा नेता प्रमोद साहू, झामुमो के अंकित तिवारी समेत अन्य लोग घटना के बाद अस्पताल पहुंचे और मृतक के परिजनों को ढांढस बंधाया. उन्होंने प्रशासन से सड़क पर बने सभी अवैज्ञानिक ठोकरों की जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की.

जेसीबी से हटाये गये ठोकर

इधर, घटना के बाद उपप्रमुख अश्विनी मिश्रा, पुलिस निरीक्षक मनोरंजन प्रसाद सिंह समेत अन्य लोगों ने घटनास्थल का दौरा किया. अंचलाधिकारी सुमित कुमार झा के निर्देश पर एनएच पर बनाये गये ठोकरों को जेसीबी से हटा दिया गया.

उन्होंने कहा कि ठोकर मानक के अनुरूप नहीं बनाया गया था. विभाग को मानकों के अनुसार ठोकर बनाने का निर्देश दिया गया है.

इसे भी पढ़ें: बालूमाथ में सर्पदंश से दो की हालत गंभीर, एक बच्चा समेत दोनों रिम्स और लातेहार रेफर


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sumit kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >