उपयोग के अभाव में धूल फांक रहा है मटलोंग में बना आश्रम विद्यालय भवन

उपयोग के अभाव में धूल फांक रहा है मटलोंग में बना आश्रम विद्यालय भवन

मनिका़ प्रखंड क्षेत्र के मटलोंग गांव में करोड़ों की लागत से बना आश्रम विद्यालय भवन उपयोग के अभाव में धूल फांक रहा है. इस भवन के नाम पर नामांकित 160 बच्चियां फिलहाल लातेहार में पढ़ाई कर रही हैं. लगभग पांच करोड़ रुपये की लागत से विद्यालय भवन, हॉस्टल और स्टाफ क्वार्टर का निर्माण कराया जा रहा था. विद्यालय भवन कई वर्ष पूर्व ही बनकर तैयार हो चुका है, जबकि स्टाफ क्वार्टर का कार्य 70 प्रतिशत तक पूरा हुआ है. वहीं, हॉस्टल का कार्य अधूरा पड़ा है. भवन वर्षों से बंद पड़ा होने के कारण जर्जर होता जा रहा है. खिड़की-दरवाजे पूरी तरह खराब हो चुके हैं और वायरिंग भी बर्बाद हो चुकी है. स्थानीय लोगों का कहना है कि विद्यालय अब गोशाला का रूप ले चुका है. मंगलवार को मनिका विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक हरिकृष्ण सिंह ने अधूरे पड़े हॉस्टल और स्टाफ क्वार्टर का निरीक्षण किया. उन्होंने कहा कि वर्ष 2017-18 में उनके कार्यकाल में इस भवन का निर्माण शुरू हुआ था, लेकिन सरकार की उदासीनता के कारण अब तक यहां पढ़ाई शुरू नहीं हो पायी है. यह बेहद निंदनीय है. पूर्व विधायक ने कहा कि लातेहार में पढ़ रही बच्चियों को रहने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. उन्होंने सरकार से मांग की कि जल्द से जल्द मटलोंग में आश्रम विद्यालय को शुरू किया जाये. मौके पर मंडल अध्यक्ष मनदीप कुमार, संदीप उरांव, दरोगी यादव, सुमंत यादव और गंगेश्वर यादव मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >