पंप सेट के लिए किसानों को आवेदन देने की अपील

प्रखंड मुख्यालय स्थित कृषि तकनीकी एवं सूचना केंद्र के सहायक तकनीकी प्रबंधक सौरभ जायसवाल ने किसानों के साथ बैठक की.

हेरहंज. प्रखंड मुख्यालय स्थित कृषि तकनीकी एवं सूचना केंद्र के सहायक तकनीकी प्रबंधक सौरभ जायसवाल ने किसानों के साथ बैठक की. यहां किसानों को किसान समृद्धि योजना के तहत दो एचपी व पांच एचपी (एसी, डीसी) सोलर पंपसेट के लिए आवेदन करने की अपील की गयी. प्रबंधक ने बताया कि यह केंद्र सरकार की यह महत्वकांक्षी योजना है. इसके लिए आधार कार्ड, जमीन की रसीद, राशन कार्ड, वंशावली, पीएम किसान का पंजीकृत प्रमाण पत्र, जल स्रोत का प्रमाण पत्र, ग्राम सभा का प्रमाण पत्र लेकर नजदीकी प्रज्ञा केंद्र से ऑनलाइन आवेदन करने की बात कही. उन्होंने बताया कि पंजीयन के बाद 10 फीसदी लाभुक अंशदान राशि के डिमांड ड्राफ्ट के साथ योजना का लाभ ले सकते हैं. उन्होंने ऐसे किसी झूठे विज्ञापन व मोबाइल में आ रहे किसान सृमद्धि योजना को लेकर दिये गये फर्जी लिंक से आवेदन नहीं भरने की अपील की है. कहा कि किसान इस योजना का लाभ उठाकर सिंचाई संबंधी समस्याओं का समाधान कर सकते है. अपनी आय दुगनी कर सकते है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >