आठ साल बाद दिल्ली से बरामद हुई अंजेला

लातेहार जिले से आठ साल पहले लापता हुई अंजेला नगेसिया को दिल्ली से बरामद कर लिया गया है. वह जिले के महुआडांड़ थाना क्षेत्र के चिरोपाठ की रहनेवाली है.

लातेहार. लातेहार जिले से आठ साल पहले लापता हुई अंजेला नगेसिया को दिल्ली से बरामद कर लिया गया है. वह जिले के महुआडांड़ थाना क्षेत्र के चिरोपाठ की रहनेवाली है. बताया जाता है कि वर्ष 2017 में अंजेला को दो अन्य लड़कियों के साथ दिल्ली में घरेलू काम के लिए भेजा गया था. तीन स्थानीय लोगों ने उन्हें सुनीता मुरमुरीन और उसके पति ब्रजकिशोर सिंह के प्लेसमेंट ऑफिस में भेजा था. इनमें एक लड़की बीमार होकर वापस लौट आयी थी, जबकि अंजेला वहीं काम करती रही थी. ज्यादा काम के कारण अंजेला भी बीमार पड़ गयी. इसके बाद सुनीता ने उसे दिल्ली में ही किसी वीरेंद्र कुमार गुप्ता के घर काम पर लगा दिया. तीन माह काम करने के उसे पैसा नहीं मिला, जिसके बाद वह 2018 में वहां से भाग गयी. उसके बाद से ही उसका कुछ पता नहीं चल पा रहा था. 2023 में अंजेला के माता-पिता ने महुआडांड़ थाना में शिकायत दर्ज करायी थी. मामला दर्ज होने के बा एसआइटी का गठन किया गया था. लातेहार साइबर सेल की मदद से पता चला कि अंजेला ने 2023 में अपने आधार कार्ड से मोबाइल सिम लिया था. 13 अप्रैल 2025 को एसआइटी टीम दिल्ली पहुंची. साइबर सेल से मिली लोकेशन के आधार पर रूपनगर थाना क्षेत्र के एक अपार्टमेंट से अंजेला को बरामद किया गया. उसके बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया. टीम में पुलिस निरीक्षक पीर मोहम्मद, थाना प्रभारी इंद्रदेव रजवार, महिला थाना प्रभारी सुशीला केसरी समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ANUJ SINGH

ANUJ SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >