घर में लगी आग, एक लाख नकद साहित सारा सामान जल कर खाक

बरवईया खुर्द गांव निवासी सिपाही भुइयां के घर में शनिवार रात आग लग गयी.

मनिका. थाना क्षेत्र के बरवईया खुर्द गांव निवासी सिपाही भुइयां के घर में शनिवार रात आग लग गयी. इस घटना में एक लाख रुपये नकद, अनाज सहित सारा सामान जल कर राख हो गया. उक्त पैसे श्री भुइयां ने अपनी बेटी की शादी के लिए लोन पर लिया था. घर जल जाने से परिवार के समक्ष सिर छुपाने का संकट उत्पन्न हो गया है. परिवार में कई छोटे-छोटे बच्चे भी हैं. कांग्रेस मनिका विधानसभा अध्यक्ष मिथिलेश पासवान ने जिला प्रशासन से पीड़ित परिवार को तत्काल सरकारी प्रावधान के तहत आवास व खाद्यान्न उपलब्ध कराने की मांग की है. घर में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >