चंदवा : टोरी लेबल क्रॉसिंग में आरओबी निर्माण की मांग को लेकर आजसू पार्टी द्वारा 13 जुलाई सोमवार को धरना प्रदर्शन प्रस्तावित है. इसे लेकर जन संपर्क अभियान तेज हो गया है. चौक चौराहों पर हस्ताक्षर अभियान जारी है. शनिवार को जिलाध्यक्ष अमित पांडेय, प्रखंड अध्यक्ष राजा दुबे, जिला प्रवक्ता संजीव कुमार के नेतृत्व में आजसू कार्यकर्ताओं ने टोरी रेलवे फाटक पर हस्ताक्षर अभियान चलाया. लोगो से 13 जुलाई को होने वाले धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की. जिलाध्यक्ष अमित पांडेय, राजा दुबे व संजीव कुमार ने कहा कि केंद्र राज्य सरकार, रेलवे, एनएच विभाग एवं स्थानीय जन प्रतिनिधियों की उदासीनता का दंश एनएच 99 पर यात्रा करने वाले लोग भुगत रहे है. करोड रूपए राजसव देने के बाद भी टोरी जंक्शन व स्थानीय लोग अपेक्षित है. मौके पर मनोज जायसवाल, बिट्टू दास, अमित लोहरा समेत कई अन्य लोग मौजूद थे.
13 को आहूत धरना प्रदर्शन को लेकर आजसू ने चलाया हस्ताक्षर अभियान

फोटो : 11 चांद 4 : हस्ताक्षर अभियान में शामिल लोग. | Prabhat Khabar Network
Copied link
टोरी रेलवे क्रॉसिंग पर आरओबी निर्माण की मांग को लेकर आजसू पार्टी ने 13 जुलाई के धरना प्रदर्शन के लिए जनसंपर्क और हस्ताक्षर अभियान तेज कर दिया है।