फैंसी क्रिकेट मैच में प्रशासन एकादश ने नागरिक एकादश को 99 रनों से हराया

फैंसी क्रिकेट मैच में प्रशासन एकादश ने नागरिक एकादश को 99 रनों से हराया

लातेहार ़ 77 वें गणतंत्र दिवस पर जिला खेल स्टेडियम में प्रशासन एकादश बनाम नागरिक एकादश के बीच फैंसी क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया. इसका मुख्य उद्देश्य प्रशासन एवं आम नागरिकों के बीच आपसी सौहार्द, सहयोग तथा खेल भावना को बढ़ावा देना था. मैच का शुभारंभ जिला प्रशासन के वरिष्ठ पदाधिकारियों की उपस्थिति में हुई. दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह, अनुशासन एवं खेल भावना के साथ मैच में भाग लिया. दर्शकों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया. मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए प्रशासन एकादश की टीम ने निर्धारित 12 ओवर में तीन विकेट खोकर कुल 157 रन बनाये. लक्ष्य का पीछा करने उतरी नागरिक एकादश की टीम 12 ओवर में 10 विकेट खोकर 58 रन ही बना सकी. इस प्रकार प्रशासन एकादश ने नागरिक एकादश को 99 रनों से पराजित कर मैच अपने नाम किया. मैच में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए डीडीसी सैय्यद रियाज अहमद को मैन ऑफ द मैच एवं बेस्ट बैट्समैन, रविकांत को बेस्ट बॉलर तथा चंद्रप्रकाश सिंह को बेस्ट फील्डर का पुरस्कार प्रदान किया गया. मौके पर उपायुक्त ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से प्रशासन और नागरिकों के बीच सकारात्मक संवाद व विश्वास सुदृढ़ होता है तथा युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता एवं पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया. मौके पर आइटीडीए निदेशक प्रवीण कुमार गगराई, अपर समाहर्ता रामा रविदास, एसडीओ अजय कुमार रजक समेत जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >