हेरहंज में प्रशासन ने नष्ट की पोस्ते की खेती

वन विभाग ने अवैध पोस्ते की खेती के खिलाफ कार्रवाई की है. सोमवार को हेरहंज थाना क्षेत्र के मैलम गांव में अभियान चलाकर लगभग 50 डिसमिल भूमि पर हो रही पोस्ते की फसल को नष्ट किया गया.

बारियातू. वन विभाग ने अवैध पोस्ते की खेती के खिलाफ कार्रवाई की है. सोमवार को हेरहंज थाना क्षेत्र के मैलम गांव में अभियान चलाकर लगभग 50 डिसमिल भूमि पर हो रही पोस्ते की फसल को नष्ट किया गया. प्रभारी वनपाल मंगल सिंह ने बताया कि लातेहार डीएफओ को गुप्त सूचना मिली थी कि हेरहंज थाना क्षेत्र के मैलम गांव में बड़े पैमाने पर अवैध पोस्ते की खेती की गयी है. सूचना के आधार पर बालूमाथ वन क्षेत्र पदाधिकारी नंदकुमार मेहता के निर्देश पर टीम का गठन किया गया. गठित टीम ने चिह्नित स्थान पर अभियान चलाया. अवैध खेती में संलिप्त कुछ लोगों की पहचान कर ली गयी है. उनके खिलाफ वन अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ANUJ SINGH

ANUJ SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >