गर्भवती को गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप

हेरहंज थाना अंतर्गत सेरका गांव निवासी राजकुमार उरांव ने बालूमाथ सीएचसी के सीएचओ व ड्रेसर पर गर्भवती पत्नी को गलत इंजेक्शन देने का आरोप लगाया है.

बालूमाथ. हेरहंज थाना अंतर्गत सेरका गांव निवासी राजकुमार उरांव ने बालूमाथ सीएचसी के सीएचओ व ड्रेसर पर गर्भवती पत्नी को गलत इंजेक्शन देने का आरोप लगाया है. राजकुमार उरांव के अनुसार गलत इंजेक्शन लगाने से पत्नी का गर्भपात हो गया. जानकारी के अनुसार पेट दर्ज की शिकायत के बाद वह अपनी गर्भवती पत्नी रोविता देवी को लेकर शुक्रवार को तड़के चार बजे बालूमाथ सीएचसी पहुंचे थे. वहां ड्यूटी पर तैनात सीएचओ वकार अहमद व ड्रेसर वींरेंद्र कुमार ने पत्नी को दो इंजेक्शन दिया और चले गये. कुछ देर के बाद पत्नी को रक्तस्राव होने लगा. राजकुमार के अनुसार उन्होंने करीब एक घंटे तक वे अस्पताल में चिकित्सक व कर्मियों को ढूंढा, लेकन नहीं मिले. अधिक रक्तस्राव से वह गंभीर हो गयी. रोने की आवाज सुन ड्रेसर व सीएचओ जगे. इसके बाद प्रसव रूम में तैनात एएनएम रीता टोप्पो व ललिता तिर्की ने उसकी जांच की. जांच में पाया कि बच्चे की मौत हो गयी है. उसके बाद उसका गर्भपात किया गया. राजकुमार के अनुसार एमबीबीएस चिकित्सक या स्वास्थ्य कर्मी होते, तो पत्नी का समुचित इलाज हो पाता. गलत इंजेक्शन लगाने के कारण पत्नी की स्थिति बिगड़ गयी. पीड़ित ने उपायुक्त से पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है. इस संबंध में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ प्रकाश बड़ाइक ने कहा कि चिकित्सक की कमी के कारण इमरजेंसी ड्यूटी में सीएचओ को लगाया गया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anuj singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >