बाइक व वाशिंग मशीन को जलाने का आरोप

तिलैयाटांड़ गांव से सटे कब्रिस्तान मुहल्ला निवासी शमीम अंसारी (पिता-ईदन अंसारी) ने चंदवा थाना आवेदन देते हुए अपनी बाइक (जेएच-19बी-4417) व वॉशिंग मशीन जलाने का आरोप लगाया है.

चंदवा. तिलैयाटांड़ गांव से सटे कब्रिस्तान मुहल्ला निवासी शमीम अंसारी (पिता-ईदन अंसारी) ने चंदवा थाना आवेदन देते हुए अपनी बाइक (जेएच-19बी-4417) व वॉशिंग मशीन जलाने का आरोप लगाया है. आवेदन के अनुसार 22 नवंबर की रात उसकी पत्नी ने उसे जगाया और कहा कि बाहर कुछ जल रहा है. जब वह कमरे से बाहर निकला, तो देखा बाइक व वाशिंग मशीन में आग लगी थी. उसने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली. भुक्तभोगी के अनुसार 15 नवंबर को घर के समीप झाड़ी में उसने डेमटोला के एक युवक को एक लड़की के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा था. उसे वहां से भगाने के बाद जानकारी उसके पिता को दी थी. घटना के बाद युवक घर पहुंचा था और पत्नी को धमकाया था. भुक्तभोगी ने उसी युवक पर आग लगाने की आशंका की है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >