सड़क सुरक्षा नियमों का पालन कर ही दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है

सड़क सुरक्षा नियमों का पालन कर ही दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है

लातेहार ़ समाहरणालय परिसर से गुरुवार को उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने जिले में सड़क सुरक्षा जागरूकता रथ को रवाना किया. ज्ञात हो कि एक से 31 जनवरी तक सड़क सुरक्षा अभियान चलाया जायेगा. जागरूकता रथ एलइडी वैन द्वारा जिले के विभिन्न प्रखंडों व पंचायतों में भ्रमण कर लोगों को सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूक किया जायेगा. सड़क दुर्घटनाओं को कम करने और आम लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जागरूकता रथ को रवाना किया गया. इस मौके पर उपायुक्त ने जिलावासियों से अपील की कि वाहन चालक वाहन चलाते समय हेलमेट व सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें. निर्धारित गति सीमा का पालन करें तथा नशे की हालत में वाहन न चलायें. नववर्ष सड़क सुरक्षा को ध्यान मे रखते हुए मनायें. उपायुक्त ने यह संदेश दिया कि सड़क सुरक्षा नियमों का पालन कर ही दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है और बहुमूल्य जीवन की रक्षा की जा सकती है. लातेहार जिला में पिछले तीन माह से सीसीटीवी के माध्यम से ई-चालान किया जा रहा है इससे सड़क दुर्घटना के साथ-साथ मृत्यु दर में भी कमी आयी है. गुड सेमेरिटन (राहवीर) पॉलिसी के तहत सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को तत्काल स्वस्थ सहायता पहुंचाने वाले राहबीर को 25 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि और सम्मान पत्र दिया जायेगा. नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने की घटनाओं पर प्रशासन ने सख्ती दिखायी है. यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है. मौके पर अपर समाहर्ता रामा रविदास, अनुमंडल पदाधिकारी अजय कुमार रजक, डीआरडीए निदेशक प्रभात रंजन चौधरी, जिला परिवहन पदाधिकारी उमेश मंडल, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संजीव कुमार मिश्रा, सड़क सुरक्षा कोषांग एवं जिला परिवहन कार्यालय के कर्मी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >