बारियातू में शिवरात्रि पर होगा भव्य आयोजन

प्रखंड मुख्यालय स्थित देवी मंडप परिसर में 26 फरवरी को धूमधाम से महाशिवरात्रि का त्योहार मनाया जायेगा. इस दौरान यहां कई कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे.

बारियातू. प्रखंड मुख्यालय स्थित देवी मंडप परिसर में 26 फरवरी को धूमधाम से महाशिवरात्रि का त्योहार मनाया जायेगा. इस दौरान यहां कई कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे. इसे लेकर विष्णुदेव गुरु भाई ने बताया कि शिवरात्रि को लेकर अखंड भजन-कीर्तन समेत अन्य धार्मिक कार्यक्रम होंगे. सुबह नौ बजे से भजन-कीर्तन व अन्य आध्यात्मिक गतिविधि की जायेगी. बतौर मुख्य अतिथि अवधेश गुरु भाई उपस्थित रहेंगे. विशिष्ट अतिथि के रूप में रांची के सुखदेव गुरु भाई, संजय केसरी, सोनी, चंद्रदेव, फुलमतिया, तिलक समेत अन्य लोग मौजूद रहेंगे. उन्होंने कहा कि शिवभक्तों के लिए यह आयोजन काफी महत्वपूर्ण होगा. भगवान शिव की भक्ति में लीन होकर लोग आध्यात्मिक लाभ प्राप्त करेंगे. कार्यक्रम में भंडारा का भी आयोजन होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >