अगवा पुत्री का पता लगाने गयी मां पर हमला, घायल

लातेहार. लातेहार सदर थाना क्षेत्र के डीही ग्राम से 23 सितंबर को अगवा हुई नाबालिग पुत्री की बालूमाथ आने की सूचना पर सिबला ग्राम गयी नुरुद्दीन मियां की मां पर अगवा के आरोपी सत्तार मियां एवं उसके दामाद ने हमला किया. आरोप है कि नुरुदीन मियां की बहन का सत्तार मियां, अली हसन मियां, इरफान […]

लातेहार. लातेहार सदर थाना क्षेत्र के डीही ग्राम से 23 सितंबर को अगवा हुई नाबालिग पुत्री की बालूमाथ आने की सूचना पर सिबला ग्राम गयी नुरुद्दीन मियां की मां पर अगवा के आरोपी सत्तार मियां एवं उसके दामाद ने हमला किया. आरोप है कि नुरुदीन मियां की बहन का सत्तार मियां, अली हसन मियां, इरफान मियां, तब्बू बीबी, दाउद मियां तथा मिनहाज मियां ने मिल कर अगवा कर लिया था. इस संबंध में नामजद प्राथमिकी लातेहार थाना (कांड संख्या 176/14) दर्ज करायी गयी थी. घटना के तीन सप्ताह बाद भी पुलिस उक्त नाबालिग का पता नहीं लगा पायी है. इधर, पीडि़त परिवार को गत गुरुवार को पता लगा कि अपहृत नाबालिग को बालूमाथ थाना क्षेत्र के सिबला ग्राम निवासी एक रिश्तेदार के घर में आरोपियों ने रखा है. इसी आधार पर जब नाबालिग की मां सिबला गयी, तो आरोपियों ने उस पर हमला कर घायल कर दिया. इस संबंध में पीडि़ता ने बालूमाथ थाना पुलिस को अवगत कराया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >