दूषित पानी पीने को विवश हैं ग्रामीण

चंदवा. जल सहिया के डुमारो पंचायत उपाध्यक्ष आदित्य गोप ने कहा है कि चापाकलों की मरम्मती नहीं होने से लोग दूषित पानी पीने को मजबूर हैं. चापाकल बनाने के नाम पर जल सहिया झगड़ा पर उतारू हो जाती हैं. उन्होंने कहा कि डुमारो पंचायत के सिर्फ बेलगड़ा गांव में छह चापाकल खराब है. पूरे पंचायत […]

चंदवा. जल सहिया के डुमारो पंचायत उपाध्यक्ष आदित्य गोप ने कहा है कि चापाकलों की मरम्मती नहीं होने से लोग दूषित पानी पीने को मजबूर हैं. चापाकल बनाने के नाम पर जल सहिया झगड़ा पर उतारू हो जाती हैं. उन्होंने कहा कि डुमारो पंचायत के सिर्फ बेलगड़ा गांव में छह चापाकल खराब है. पूरे पंचायत में कम से कम 25 चापाकल खराब है. इस ओर बार-बार ध्यान आकृष्ट कराने के बाद भी जल सहिया ठोस पहल नहीं करती. ग्रामीणों ने उपायुक्त से चापाकल मरम्मत के लिए पूर्व की व्यवस्था लागू करने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >