राजस्व वसूली में तेजी लाने का निर्देश

महुआडांड़ : अंचल कार्यालय परिसर में सीओ जुल्फिकार अंसारी की अध्यक्षता में अंचल के सभी हल्का कर्मचारियों के साथ बैठक हुई. बैठक में राजस्व वसूली, जमीन की दाखिल खारिज सहित अन्य कार्य को ससमय पूर्ण करने के निर्देश दिये गये. बैठक में सभी कर्मचारी को ससमय रशीद काट कर रैयतों को सहूलियत देने तथा राजस्व […]

महुआडांड़ : अंचल कार्यालय परिसर में सीओ जुल्फिकार अंसारी की अध्यक्षता में अंचल के सभी हल्का कर्मचारियों के साथ बैठक हुई. बैठक में राजस्व वसूली, जमीन की दाखिल खारिज सहित अन्य कार्य को ससमय पूर्ण करने के निर्देश दिये गये.

बैठक में सभी कर्मचारी को ससमय रशीद काट कर रैयतों को सहूलियत देने तथा राजस्व वसूली में तेजी लाने का निर्देश दिया गया. वहीं उग्रवादी घटना में मारे गये आश्रित परिवार को नौकरी तथा प्रावधान के अनुसार मुआवजा देने संबंधित कार्यों का निष्पादन करने में लापरवाही नहीं बरतने की बात कही. मौके पर सीआइए राजेंद्र कुमार यादव उपनिरीक्षक, सुनील कुमार महली, राजस्व उपनिरीक्षक लाल बिहारी उरांव समेत कई अन्य कर्मचारी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >