लकड़ी चुनने गयी महिला की पिटाई

बालूमाथ : बालूमाथ थाना क्षेत्र अंतर्गत मुरगांव जंगल में शनिवार को लकड़ी चुनने गयी महिला पर गांव के ही कुछ लोगों ने लाठी-डंडे से हमला कर दिया. महिला की पहचान मुरगांव निवासी सकेंद्र गंझू की पत्नी रूपा देवी के रूप में की गयी. घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी है. रूपा शनिवार […]

बालूमाथ : बालूमाथ थाना क्षेत्र अंतर्गत मुरगांव जंगल में शनिवार को लकड़ी चुनने गयी महिला पर गांव के ही कुछ लोगों ने लाठी-डंडे से हमला कर दिया. महिला की पहचान मुरगांव निवासी सकेंद्र गंझू की पत्नी रूपा देवी के रूप में की गयी. घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी है. रूपा शनिवार की सुबह गांव के बगल स्थित जंगल में लकड़ी चुनने गयी थी. यहां गांव के ही कुछ लोगों ने उस पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया. महिला के शोर मचाने के बाद आसपास के लोग किसी तरह वहां पहुंचे. उसकी जान बचायी. परिजनों को घटना की सूचना दी. परिजनों ने महिला को बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया. प्राथमिक उपचार के बाद महिला को रिम्स रेफर कर दिया गया है. उसके सिर पर गंभीर चोट है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >