गोलीबारी की घटना में तीन अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी

चंदवा : भाजपा नेता सह व्यवसायी रवींद्र गंझू उर्फ रवि गंझू पर गुरुवार की शाम हुई गोलीबारी की घटना के बाद पुलिस काफी सक्रिय दिख रही है. लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. छापामारी की जा रही है. हालांकि अब तक इस घटना में पुलिस को कोई भी सफलता प्राप्त नहीं हुई है. घटना […]

चंदवा : भाजपा नेता सह व्यवसायी रवींद्र गंझू उर्फ रवि गंझू पर गुरुवार की शाम हुई गोलीबारी की घटना के बाद पुलिस काफी सक्रिय दिख रही है. लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. छापामारी की जा रही है. हालांकि अब तक इस घटना में पुलिस को कोई भी सफलता प्राप्त नहीं हुई है. घटना के बाद रवींद्र गंझू ने चंदवा थाने में तीन अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करायी है.

पुलिस हर पहलुओं पर जांच कर रही है. घटनास्थल के समीप के लोगों की मानें, तो रवि गंझू गुरुवार की शाम खुद के वाहन की समीप खड़ा थे. इसी क्रम में दो अपिरचित युवक पर शक होने के बाद इनलोगों ने अपने पास बुलाया. उनके इशारे से लगा कि वे हथियार निकाल रहे हैं. तत्काल मामला भांप कर वे लोग नजदीक के होटल में भागे. रवि गंझू होटल के अंदर घर में घुस गये. पीछे से हमलावर गोली चलाते घर तक चला गया.
घर के भीतर पीछे के दरवाजे से हमलावर खेत की ओर भाग गया. दूसरे हमलावर को लोगों ने एनएच की ओर से भागते देखा. घटना के बाद एसडीपीओ वीरेंद्र राम देर रात नगर पहुंचे. मामले की जांच की. पुलिस ने घटनास्थल से जीवित गोली भी बरामद की है. मामले की जांच जारी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >