महिला के साथ छेड़छाड़ व मारपीट की प्राथमिकी

लातेहार : सदर थाना क्षेत्र के करकट ग्राम में एनएच 75 स्थित एस्सार पेट्रोल पंप के पास अवस्थित एक लाइन होटल मालिक के साथ मारपीट व उसी होटल में काम रही एक महिला के साथ छेड़खानी करने का मामला प्रकाश में आया है. इस संबंध में सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. भुक्तभोगी […]

लातेहार : सदर थाना क्षेत्र के करकट ग्राम में एनएच 75 स्थित एस्सार पेट्रोल पंप के पास अवस्थित एक लाइन होटल मालिक के साथ मारपीट व उसी होटल में काम रही एक महिला के साथ छेड़खानी करने का मामला प्रकाश में आया है. इस संबंध में सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.

भुक्तभोगी मधुसूदन दुबे (पथरही, लेस्लीगंज) ने सदर थाना क्षेत्र में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए कहा है कि वे सड़क के किनारे एक होटल चलाते हैं. रविवार की रात्रि करीब सात बजे अमीत पांडेय (डुरंगी) तथा पीपी पांडेय (विशुनपुर) उनके होटल में आये और सिगरेट की मांग करने लगे. इसके बाद वे होटल में काम कर रही एक महिला के साथ छेड़खानी करने लगे. जब उन्होंने इसका विरोध किया तो उन दोनों ने उनके साथ मारपीट की. मारपीट में वे बेहोश हो गये.
श्री दुबे ने आरोप लगाया कि उक्त आरोपियों ने होटल के कुर्सी व टेबुल भी तोड़ दिया तथा उनके पाकेट में रखे 16400 रुपये छीन लिये. पुलिस निरीक्षक सह थानेदार अमीत कुमार गुप्ता ने बताया कि इस संबंध में सदर थाना में कांड संख्या 220/19 भादिव की धारा 341, 232, 354, 379, 504 व 427 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >