चंदवा : परहिया जाति के सात माह के बच्चे की मौत

चंदवा : कामता पंचायत के आदिम जनजाति बहुल चटुआग गांव में रविवार की सुबह परहिया जाति के सात माह के बच्चे की मौत हो गयी. बच्चे की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. ज्ञात हो कि प्रखंड मुख्यालय में अजजा परिवार के सैकड़ों लोग निवास करते हैं. एक ओर सरकार उनके संरक्षण […]

चंदवा : कामता पंचायत के आदिम जनजाति बहुल चटुआग गांव में रविवार की सुबह परहिया जाति के सात माह के बच्चे की मौत हो गयी. बच्चे की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. ज्ञात हो कि प्रखंड मुख्यालय में अजजा परिवार के सैकड़ों लोग निवास करते हैं. एक ओर सरकार उनके संरक्षण के लिए कई कार्यक्रम आयोजित कर रही हैं, वहीं चंदवा में अजजा परिवार हाशिये पर नजर आ रहे हैं. मृत बच्चे के पिता राजू परहिया व माता जेठनी परहिन ने बताया कि उनका बच्चा कल तक पूरी तरह से ठीक था. रात में सोते वक्त भी ठीक था. रविवार की तड़के चार बजे देखा, तो बच्चे की सांस नहीं चल रही थी. उसकी मौत हो गयी थी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >