सोलर टंकी से पेयजल की व्यवस्था करें : उपायुक्त

लातेहार : उपायुक्त राजीव कुमार की अध्यक्षता में विकास योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक समाहरणालय के सभागार में आयोजित की गयी. बैठक में उपायुक्त श्री कुमार ने विभागवार संचालित योजनाओं की जानकारी संबंधित पदाधिकारियों से ली. उन्होंने विकास योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का निर्देश दिया. उपायुक्त ने कहा कि कोई भी लाभुक विकास योजना […]

लातेहार : उपायुक्त राजीव कुमार की अध्यक्षता में विकास योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक समाहरणालय के सभागार में आयोजित की गयी. बैठक में उपायुक्त श्री कुमार ने विभागवार संचालित योजनाओं की जानकारी संबंधित पदाधिकारियों से ली. उन्होंने विकास योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का निर्देश दिया.

उपायुक्त ने कहा कि कोई भी लाभुक विकास योजना से वंचित नहीं हो. कृषि विभाग की समीक्षा करते हुए उपायुक्त श्री कुमार ने मुख्यमंत्री कृषि सम्मान योजना के तहत चिह्नित किसानों के आवेदनों को अपलोड करने का निर्देश दिया. उन्होंने जिला कृषि पदाधिकारी अंजनी मिश्रा को किसानों को समय पर बीज उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. पेयजल व्यवस्था सुदृढ़ करने को जिले के प्रत्येक टोले में पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश विभाग के कार्यपालक अभियंता रंजीत ठाकुर को दिया.

उन्होंने कहा कि जहां पेयजल की किल्लत हो, वहां सोलर टंकी लगाकर पेयजल व्यवस्था बहाल करें. जिला मत्स्य पदाधिकारी को मछली पालन करने को लेकर जिले के तालाबों को चिह्नित करने की बात कही. भूमि संरक्षण पदाधिकारी को भी तालाब निर्माण एवं डीप बोरिंग कराने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश उपायुक्त ने जारी किया. मौके पर उप विकास आयुक्त माधवी मिश्रा, अपर समाहर्ता नेलशन एयोन बागे, डीआरडीए निदेशक पंकज कुमार सिंह समेत जिले के कई वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >