सरकारी सुविधाओं से वंचित हैं लक्ष्मण तुरी

लातेहर : सदर प्रखंड की सांसग पंचायत स्थित तुरी टोला के दिव्यांग लक्ष्मण तुरी सरकार की सुविधा से वंचित हैं. लक्ष्मण तुरी का मकान रहने लायक नहीं है, लेकिन गरीबी के कारण उसे अपने परिवार के साथ रहना पड़ रहा है. लक्ष्मण तुरी के अनुसार, उसे अब-तक किसी भी सरकारी योजना का लाभ नहीं मिला […]

लातेहर : सदर प्रखंड की सांसग पंचायत स्थित तुरी टोला के दिव्यांग लक्ष्मण तुरी सरकार की सुविधा से वंचित हैं. लक्ष्मण तुरी का मकान रहने लायक नहीं है, लेकिन गरीबी के कारण उसे अपने परिवार के साथ रहना पड़ रहा है. लक्ष्मण तुरी के अनुसार, उसे अब-तक किसी भी सरकारी योजना का लाभ नहीं मिला है.

प्रधानमंत्री आवास भी उसे नहीं मिला है. बताया कि हम लोग दो भाई हैं और दोनों ही चलने से असमर्थ हैं. शरीर से लाचार रहने के कारण परिवार का भरण पोषण बांस की टोकरी बना कर करते हैं. घर का अभाव है. पिछले दो साल से दोनों का परिवार टूटे हुए मकान में जीवन बसर कर रहा है. बरसात के दिन में काफी परेशानी होती है. दिव्यांगता के कारण कहीं आने-जाने में परेशानी होती है इसलिए कही भी आवेदन नहीं दिया है.

लक्ष्मण तुरी का नाम किसी डाटा में अंकित नहीं है. पंचायत से प्राप्त सूची में उसका नाम नहीं है. सरकार का उद्देश्य है कि हर जरूरतमंद को हर सुविधा देना है. पूरे मामले की जांच करवाने के बाद उसे प्रधानमंत्री आवास उपलब्ध करवा दिया जायेगा.
गणेश रजक, प्रखंड विकास पदाधिकारी लातेहार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >