योग से तन-मन के साथ संस्कार भी समृद्ध : सुधा दीदी

झुमरीतिलैया में पतंजलि योग समिति की बैठक हुई, जहाँ राज्य प्रभारी सुधा दीदी ने योग के महत्व पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि योग केवल शारीरिक स्वास्थ्य नहीं, बल्कि मन और संस्कारों को भी समृद्ध करता है. इस दौरान नियमित योग कक्षाएं चलाने वाली बहनों को सम्मानित किया गया.

झुमरीतिलैया. पतंजलि हरिद्वार के तत्वावधान में महिला पतंजलि योग समिति की जिला स्तरीय बैठक का आयोजन राज्य प्रभारी सुधा दीदी की उपस्थिति में किया गया. बैठक की अध्यक्षता जिला प्रभारी चंद्र लता बरनवाल ने की, जबकि संचालन राज्य कार्यकारिणी सदस्य कलावती दीदी ने किया.बैठक को संबोधित करते हुए सुधा दीदी ने कहा कि योग केवल शरीर को स्वस्थ रखने का माध्यम नहीं, बल्कि तन, मन और जीवन के संस्कारों को समृद्ध करने का मार्ग भी है.

उन्होंने कहा कि नियमित योग अपनाने से परिवार का प्रत्येक सदस्य शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रह सकता है. इसलिए योग को दैनिक दिनचर्या का अनिवार्य हिस्सा बनाना चाहिए.इस अवसर पर जिले में नियमित रूप से योग कक्षाएं संचालित करने वाली बहनों को सम्मानित किया गया.

सम्मानित होने वालों में सीमा बर्नवाल, संगीता देवी, संगीता बर्नवाल, रीना कुमारी, कंचन कुमारी, सरिता पिलानिया, सरिता सिन्हा, सुलेखा, शोभा देवी, सुनीता कुमारी एवं उषा देवी सहित अन्य बहनें शामिल रहीं.जिला प्रभारी चंद्र लता बर्नवाल ने बताया कि कोडरमा जिले में 50 से अधिक बहनें नियमित योग कक्षाएं संचालित कर रही हैं. इन कक्षाओं के माध्यम से महिलाएं स्वयं स्वस्थ रहने के साथ समाज में योग एवं स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता फैला रही हैं.बैठक में सुमित्रा देवी, अभिलाष सिंह, आरती देवी, छाया बरनवाल, चंचल सिन्हा, जयमाला सिंह, रेनू सिंह, सुनीता देवी, दीपा गुप्ता, संध्या गुप्ता एवं नमिता बरनवाल सहित बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >