बाल संरक्षण एवं बाल विवाह उन्मूलन पर कार्यशाला

बीडीओ श्री कुमार ने कहा कि बाल संरक्षण एवं बाल विवाह उन्मूलन में पंचायत प्रतिनिधियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है. व

बाल विवाह उन्मूलन में पंचायत प्रतिनिधियों की भूमिका अहम: बीडीओ

कोडरमा. वसुंधरा गार्डेन सभागार में चाइल्ड लेबर फ्री माइका प्रोग्राम द्वारा पंचायती राज दिवस पर बाल संरक्षण एवं बाल विवाह उन्मूलन विषय पर परामर्श कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला में विभिन्न ग्राम पंचायतों से मुखिया, पंचायत समिति एवं वार्ड सदस्य मौजूद थे. कार्यशाला का शुभारंभ बीडीओ मनोज कुमार, मुखिया उमा देवी, अनिता देवी एवं चाइल्ड लेबर फ्री माइका के जिला संयोजक मनोज कुमार ने संयुक्त रूप से किया. मौके पर बीडीओ श्री कुमार ने कहा कि बाल संरक्षण एवं बाल विवाह उन्मूलन में पंचायत प्रतिनिधियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है. वर्तमान समय में बाल विवाह एक ज्वलंत मुद्दा है, इसकी रोकथाम में सभी की भागीदारी आवश्यक है. उन्होंने कहा कि सभी बच्चों के संरक्षण सुनिश्चित करने के लिए उन्हें विद्यालय से जोड़ा जायेगा. इंदरवा की मुखिया उमा देवी ने कहा कि वर्तमान समय में विद्यालय में शत प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करने के लिए शिक्षा विभाग द्वारा बैक टू स्कूल अभियान चलाया जा रहा है. पूर्णानगर की मुखिया अनिता देवी ने कहा कि इस तरह की कार्यशाला से बाल संरक्षण एवं बाल विवाह उन्मूलन में मदद मिलेगी. चाइल्ड लेबर फ्री माइका के जिला संयोजक मनोज कुमार ने कहा कि मिशन वात्सल्य के तहत बच्चों के संरक्षण, सुरक्षा, शिक्षा एवं बाल विवाह की रोकथाम सुनिश्चित करने में ग्राम पंचायत की महत्वपूर्ण भूमिका है. कार्यशाला में शामिल जनप्रतिनिधियों को चाइल्ड लेबर फ्री माइका के परियोजना पदाधिकारी सुभाशीष रॉय ने पीपीटी के माध्यम से प्रशिक्षण दिया. परामर्श कार्यशाला में विभिन्न पंचायतों के मुखिया, पंचायत समिति, उप मुखिया, वार्ड सदस्य, चाइल्ड लेबर फ्री माइका के मो आरिफ़ अंसारी, महेश कुमार सिंह, रागिनी रंजन तथा नीतीश कुमार सहित कई लोग मौजूद थे. संचालन सहायक परियोजना पदाधिकारी सुबोध कुमार व धन्यवाद ज्ञापन प्रदीप कुमार सिंह ने किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Deepesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >