30 अगस्त की सुबह तिलैया में दिखेगा खास नजारा, 6:30 बजे सुभाष चौक से निकलेगा विशाल वॉकथॉन

झुमरी तिलैया में 30 अगस्त को पर्यावरण और स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए वॉकथॉन 2.0 का आयोजन होगा। सुबह 6:30 बजे सुभाष चौक से शुरू होगी पैदल मार्च, जानें पूरी जानकारी।

झुमरीतिलैया: पर्यावरण संरक्षण और स्वास्थ्य सुरक्षा का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से 30 अगस्त को तिलैया में विशाल ‘वॉकथॉन 2.0’ पैदल मार्च का आयोजन किया जाएगा. इस महाअभियान के तहत झुमरी तिलैया में मारवाड़ी युवा मंच तिलैया शाखा एवं प्रेरणा शाखा संयुक्त रूप से कार्यक्रम का नेतृत्व करेंगी. पैदल मार्च सुबह 6:30 बजे सुभाष चौक से शुरू होगा. प्रतिभागी झंडा चौक होते हुए चांडक कैंपस पहुंचेंगे, जहां यात्रा का समापन एवं मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा.

वॉकथॉन में स्कूली बच्चों और एनसीसी कैडेट्स भाग लेंगे. शिवतारा विद्या मंदिर एवं सेक्रेड हार्ट स्कूल के छात्र-छात्राएं पर्यावरण संरक्षण का संदेश देंगे. वहीं 45 एनसीसी बटालियन कोडरमा के कैडेट्स अनुशासन के साथ मार्च में शामिल होंगे. कार्यक्रम की मुख्य अतिथि विधायक डॉ. नीरा यादव, विशिष्ट अतिथि नगर परिषद झुमरी तिलैया के अध्यक्ष रमेश हर्षधर, जिला परिषद अध्यक्ष रामधन यादव, डोमचांच नगर पंचायत अध्यक्ष उमेश वर्मा, नगर पंचायत कोडरमा के अध्यक्ष साजिद हुसैन, भाजपा जिला अध्यक्ष अनुप जोशी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग मौजूद रहेंगे.

इसे लेकर वॉकथॉन 2.0 की आधिकारिक टी-शर्ट का विमोचन किया गया. मौके पर विधायक डॉ. नीरा यादव, नगर परिषद उपाध्यक्ष मनोहर राम, सिटी मैनेजर लेमांशु कुमार, रणधीर कुमार, सोनू चंद्रवंशी, मारवाड़ी युवा मंच शाखा के अध्यक्ष मोहित संघई, झारखंड प्रांत के भवन संयोजक राज पचीसिया, कोषाध्यक्ष महावीर खेतान, संयोजक चंद्रशेखर जोशी, अरविंद चौधरी, मनोज चौरसिया एवं अश्विनी तिवारी आदि मौजूद थे.

मंच के अध्यक्ष मोहित संघई ने शहरवासियों से अपील करते हुए कहा कि यह आयोजन केवल किसी संस्था का कार्यक्रम नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और आने वाली पीढ़ी के बेहतर स्वास्थ्य से जुड़ा अभियान है. उन्होंने युवाओं, बच्चों और सभी वर्ग के लोगों से 30 अगस्त की सुबह 6:30 बजे सुभाष चौक पहुंचकर वॉकथॉन में भाग लेने और दूसरों को भी प्रेरित करने की अपील की.

यह भी पढ़ें: कोडरमा में हजारों राशनकार्ड धारकों पर संकट! 8,336 नाम कटने का दावा, 29 अगस्त को होगा प्रदर्शन



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajesh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >