डीएवी कोडरमा में मनाया गया वन महोत्सव, DFO ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

कोडरमा के डीएवी पब्लिक स्कूल में वन महोत्सव मनाया गया। डीएफओ सौमित्र शुक्ला ने छात्रों को पर्यावरण संरक्षण और वृक्षारोपण का महत्व समझाया।

कोडरमा: पीवीएसएस डीएवी पब्लिक स्कूल, झुमरी तिलैया में शनिवार को वन महोत्सव उत्साहपूर्वक मनाया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कोडरमा के डिविजनल फॉरेस्ट ऑफिसर (डीएफओ) सौमित्र शुक्ला थे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में 45 झारखंड बटालियन एनसीसी के सूबेदार मेजर सुमेर सिंह तथा नेशनल ताइक्वांडो प्रशिक्षक अशोक कुमार बर्नवाल उपस्थित थे. प्राचार्य कृष्ण कुमार सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया.

एनसीसी कैडेट्स ने अतिथियों को गार्ड ऑफ ऑनर दिया. विद्यार्थियों ने स्वागत गीत, समूह नृत्य, मूक अभिनय और लघु नाटक के माध्यम से जल, जंगल और पर्यावरण संरक्षण का प्रभावी संदेश दिया. मुख्य अतिथि सौमित्र शुक्ला ने कहा कि बढ़ता प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन और वनों की कटाई मानव जीवन के लिए गंभीर चुनौती है.

उन्होंने विद्यार्थियों से हर वर्ष कम-से-कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करने का संकल्प लेने और पर्यावरण संरक्षण का संदेश समाज तक पहुंचाने का आह्वान किया. उन्होंने विद्यालय में पर्यावरण जागरूकता के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना भी की.

प्राचार्य कृष्ण कुमार सिंह ने कहा कि डीएवी शिक्षा के साथ सामाजिक एवं पर्यावरणीय दायित्वों को भी समान महत्व देता है. उन्होंने विद्यार्थियों से वृक्षारोपण को जीवनशैली का हिस्सा बनाने की अपील की.धन्यवाद ज्ञापन वरिष्ठ शिक्षक कुमार सतीश सिंह तथा कार्यक्रम का संचालन आकृति एवं शांभवी ने किया.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >