प्रेम विवाह के बाद ध्वजाधारी धाम में हंगामा, दूल्हा-दुल्हन समेत कई लोगों से मारपीट

तिलैया डैम के समीप दोनों की शादी करा दी गयी

: तिलैया डैम के समीप दोनों की शादी करा दी गयी

कोडरमा बाजार. थाना क्षेत्र स्थित ध्वजाधारी धाम परिसर में मंगलवार को प्रेम विवाह के बाद पंचायत के दौरान जमकर हंगामा हो गया. लड़की के परिजनों ने दूल्हा-दुल्हन और लड़के के परिवार वालों के साथ मारपीट की. घटना के संबंध में राजधनवार निवासी मनीष ने बताया कि बेकोबार निवासी नंदनी कुमारी के साथ उसका पिछले दो वर्षों से प्रेम संबंध चल रहा था. दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन लड़की के परिवार वाले इसके लिये तैयार नहीं थे. इसको लेकर मामला पहले थाना तक भी पहुंचा था, जहां से पंचायत के माध्यम से समाधान करने की सलाह दी गयी थी. पंचायत में लड़की के परिजनों ने उससे सभी रिश्ते तोड़ने की बात कही थी, जिसके बाद पंचायत के निर्णय के अनुसार, मंगलवार की सुबह तिलैया डैम के समीप दोनों की शादी करा दी गयी . दूल्हे की मां के अनुसार, लड़की के घर वालों ने पहले उसकी शादी कहीं और तय कर दी थी, लेकिन लड़की इसके लिये तैयार नहीं थी. शादी के बाद पंचायत द्वारा दोनों पक्षों को ध्वजाधारी धाम बुलाया गया था, जहां पहले से लड़की के परिजन मौजूद थे. आरोप है कि वहां लड़की के परिजनों ने पूर्व में जहां शादी तय की गयी थी, वहां शादी में दिये गये करीब सात लाख रुपये दान-दहेज की भरपाई लड़के के परिवार से करने की मांग की. जब लड़का पक्ष ने इस मांग से इनकार किया, तो लड़की के पिता, चाचा, मौसी समेत अन्य रिश्तेदारों ने दूल्हा-दुल्हन और उनके परिजनों के साथ मारपीट कर दी.घटना के बाद दूल्हा-दुल्हन कोडरमा थाना पहुंचे. थाना प्रभारी विकास कुमार पासवान ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है, जांच की जा रहा है.

बारातियों के बीच हुई झड़प में कई घायल

मरकच्चो. पपलो पंचायत के अंबाडीह में एक शादी समारोह में आये बारातियों के बीच आपस में हुई झड़प में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये. इसमें नवलसाही थाना क्षेत्र के ग्राम गुरहा पहरीडीह निवासी राजकुमार यादव, प्रदीप यादव, सुरेंद्र यादव, सिकंदर यादव, नकुल राय, रामकृष्ण राय, मंटू यादव आदि के नाम शामिल हैं. जानकारी के अनुसार, अंबाडीह निवासी अशोक यादव की पुत्री की बारात गुरहा से आयी थी, जैसे ही बारात अंबाडीह गांव पहुंची, बाराती में आये लोग किसी बात को लेकर आपस में ही उलझ पड़े. देखते ही देखते जमकर मारपीट होने लगी, जिसमें से आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये. घटना के बाद घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाकर प्राथमिक उपचार किया गया. वहीं दोनों पक्ष की ओर से मरकच्चो थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Deepesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >