पनशाला, पाठशाला व धर्मशाला निर्माण में मारवाड़ी समाज की भूमिका अद्वितीय : रमेश हर्षधर

अमृत धारा वाटर कूलर का उदघाटन

: अमृत धारा वाटर कूलर का उदघाटन झुमरीतिलैया. मारवाड़ी युवा मंच की प्रेरणा शाखा के तत्वावधान में कैलाश राय सरस्वती विद्या मंदिर व गांधी हाई स्कूल में एक-एक स्थायी अमृत धारा वाटर कूलर का उदघाटन किया गया. साथ ही गांधी स्कूल के लिए दो पंखे एवं मुक्तिधाम के लिए सोलर लाइट उपलब्ध करायी गयी. मुख्य समारोह कैलाश राय सरस्वती विद्या मंदिर के सभागार में हुआ, जहां जिला शिक्षा पदाधिकारी अविनाश राम ने कहा कि शिक्षा अमूल धरोहर है, जिसके बिना राष्ट्र की कल्पना नहीं की जा सकती. प्रेरणा शाखा ने समाज सेवा के क्षेत्र में जो कार्य किया है, उसे भुलाया नहीं जा सकता. मुख्य अतिथि नगर अध्यक्ष रमेश हर्षधर ने कहा कि पनशाला, पाठशाला और धर्मशाला के निर्माण में मारवाड़ी समाज की भूमिका अद्वितीय है. नारी शक्ति प्रेरणा शाखा जिस प्रकार से शिक्षा, गौ सेवा, अमृत धारा जैसे कार्यों में सहयोग कर रही है, वो अद्वितीय है. नगर पर्षद उपाध्यक्ष मनोहर राम, मनोज अग्रवाल, श्रेया केडिया, शाखा अध्यक्ष सारिका लड्डा, सचिव आकृति चौधरी, नारायण सिंह, अनुराग सिंह ने भी अपने विचार रखे. इससे पहले मुख्य अतिथि नगर परिषद के अध्यक्ष रमेश हर्षधर, विशिष्ट अतिथि नगर पर्षद उपाध्यक्ष मनोहर राम, वार्ड पार्षद मधुलिका सिंह, ज्योति शुक्ला, सरिता देवी, नारायण सिंह, अशोक राय, अरविंद चौधरी, अनुराग सिंह, मुंशी यादव, पंकज सिंह, प्राचार्य आनंद मोहन, मनोज अग्रवाल, श्रेया केडिया, प्रेरणा शाखा की अध्यक्ष सारिका लड्ढा, प्राचार्य विनोद दास ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम का शुभारंभ किया. मौके पर विद्यालय की छात्राओं द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर नाटक प्रस्तुत किया. कार्यक्रम की प्रस्तावना प्राचार्य आनंद मोहन द्वारा प्रस्तुत किया गया. धन्यवाद ज्ञापन मनोज कुमार सिंह ने किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Deepesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >