अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकरायी, चालक घायल

थाना क्षेत्र के मरकच्चो बरियारडीह मुख्य मार्ग अंतर्गत देवीपूर उच्च विद्यालय के समीप बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा जाने से बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया.

मरकच्चो. थाना क्षेत्र के मरकच्चो बरियारडीह मुख्य मार्ग अंतर्गत देवीपूर उच्च विद्यालय के समीप बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा जाने से बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल की पहचान गिरिडीह जिला के हीरोडीह थाना अंतर्गत कोदम्बरी निवासी 24 वर्षीय राजेश सिंह के रूप में की है, घटना सोमवार दोपहर की है. जानकारी अनुसार बाईक चालक पसियाडीह स्थित अपने नाना के घर जा रहा था. स्थानीय लोगों ने बताया कि बाइक चालक अत्यधिक तेजी से बाइक चला रहा था, जैसे ही बाइक देवीपुर उच्च विद्यालय के पास पहुंची, बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गयी, जिससे बाईक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने 108 एम्बुलेंस को बुलवा कर गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज़ के लिए सदर अस्पताल भिजवाया. वहीं घटना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची तथा घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए दुर्घटनाग्रस्त बाइक को जब्त कर अपने साथ ले गये. जैसे-जैसे दिन ढलता गया मतदान प्रतिशत बढ़ता गया मतदान करने में झुमरीतिलैया आगे, डोमचांच पीछे ———————- कोडरमा बाजार. नगर निकाय चुनाव को लेकर सोमवार सुबह 7 बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू हुई. शुरुआती समय में तो मतदान प्रतिशत कम दिखा. हालांकि, जैसे जैसे दिन ढलते गया वैसे-वैसे मतदान का प्रतिशत बढ़ते गया. शाम 5 बजे तक के आंकड़ों के अनुसार झुमरीतिलैया नगर परिषद क्षेत्र के मतदाता मतदान करने में सबसे आगे थे, वहीं कोडरमा नगर पंचायत क्षेत्र के मतदाता दूसरे और डोमचांच नगर पंचायत क्षेत्र तीसरे स्थान पर रहा. हालांकि, समाचार लिखे जाने तक मतदान जारी था. ऐसे में मतदान प्रतिशत में बदलाव की संभावना है. निकाय वार ऐसे बढ़ा मतदान प्रतिशत नगर निकाय 9 बजे 11 बजे 1 बजे 3 बजे 5 बजे झुमरीतिलैया 9.11 21.76 34.33 46.57 58.82 कोडरमा 10.57 23.52 37.82 49.98 56.89 डोमचांच 9.66 21.93 34.51 45.72 54.16

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH NATH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >