खुशहाल जीवन के लिए सामाजिक कौशल का होना जरूरी- रिसोर्स पर्सन सुधांशु

कोडरमा के ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन में व्यक्तिगत विकास और सामाजिक कौशल पर आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला का सफल समापन हुआ. कार्यक्रम में शामिल रिसोर्स पर्सन सुधांशु कुमार ने कहा कि सफल और खुशहाल जीवन के लिए व्यक्तिगत विकास और सामाजिक कौशल का संतुलित विकास जरूरी है.

कोडरमाः ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन में आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ के नेतृत्व में 2 दिवसीय कार्यशाला का समापन हुआ. कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई. जिसके बाद शैक्षणिक समन्वयक सौरभ शर्मा ने सभी अतिथियों, रिसोर्स पर्सन और प्रशिक्षुओं का स्वागत किया. वहीं मौके पर सहायक प्राध्यापक डॉ इंद्र कुमार जायसवाल ने रिसोर्स पर्सन सुधांशु कुमार का परिचय कराया.

कार्यशाला समापन कार्यक्रम में सुधांशु कुमार ने व्यक्तिगत विकास और सामाजिक कौशल के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला. साथ ही कहा कि कहा कि सफल और खुशहाल जीवन के लिए दोनों का संतुलित विकास जरूरी है. उन्होंने बताया कि व्यक्तिगत विकास स्वयं को पहचानने और अपनी क्षमताओं को निखारने की सतत प्रक्रिया है.

वहीं, महाविद्यालय के प्रिंसिपल डॉ मोहित कुमार तिवारी ने कहा कि यह कार्यशाला समग्र व्यक्तित्व और सामाजिक विकास की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है. कार्यशाला के बाद प्रश्नोत्तरी सत्र (Quiz Competition) का भी आयोजन किया गया. मौके पर कार्यशाला समापन समारोह में बीएड सत्र 2024-26 के सभी प्रशिक्षु, आइक्यूएसी समन्वयक मनीष कुमार सिन्हा, डॉ रामकृष्ण प्रसाद, बिनीता कुमारी, खुशबू कुमारी सिन्हा, संजीत कुमार, अनिल दास, चुन्नु कुमार सहित अन्य मौजूद रहें.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >