ग्रिजली कॉलेज में दो दिवसीय कार्यशाला का समापन

रिसोर्स पर्सन कुणाल अंबष्टा ने साइबर सुरक्षा एवं कृत्रिम बुद्धिमत्ता पर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की.

कोडरमा. ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन में आइक्यूएसी के तत्वावधान में साइबर सुरक्षा एवं कृत्रिम बुद्धिमत्ता विषय पर आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला का समापन हुआ. कार्यशाला का शुभारंभ रिसोर्स पर्सन कुणाल अंबष्टा, महाविद्यालय के प्राचार्य सहित डीएलएड विभागाध्यक्ष मनीष कुमार सिंह, शैक्षणिक समन्वयक सौरभ शर्मा एवं सभी संकाय सदस्यों ने संयुक्त रूप से किया. प्रशिक्षु अंजली कुमारी ने स्वागत भाषण दिया. रिसोर्स पर्सन कुणाल अंबष्टा ने साइबर सुरक्षा एवं कृत्रिम बुद्धिमत्ता पर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की. उन्होंने कहा कि साइबर सुरक्षा केवल एक तकनीकी आवश्यकता नहीं, बल्कि प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है. उन्होंने साइबर अपराधों से सतर्क रहने, सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने के लिए प्रेरित किया. कार्यशाला के अंत में प्रश्नोत्तरी सत्र का आयोजन किया गया. कार्यशाला में महाविद्यालय के सभी सहायक प्राध्यापक डॉ पूजा कुमारी, डीएलएड समन्वयक खुशबू कुमारी सिन्हा, मनीष कुमार सिन्हा, संजीत कुमार, अनिल दास, सीताराम यादव, चुन्नु कुमार, प्रशिक्षु खुशबू रानी, बबीता कुमारी आदि मौजूद थे. संचालन प्रशिक्षु अंकित चंद्रा व धन्यवाद ज्ञापन विश्वजीत कुमार ने किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Deepesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >