रंगदारी मांगने के आरोप में दो गिरफ्तार

गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है़

कोडरमा बाजार. रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है़ इनमें जयनगर रोड रेलवे ब्रिज कॉलोनी कोडरमा निवासी सूरज कुमार शर्मा (पिता अजय मिस्त्री) व गांधीनगर थाना धनसार जिला धनबाद निवासी रोहित कुमार शर्मा (पिता कृष्णा मिस्त्री) शामिल हैं. कोडरमा थाना प्रभारी सुजीत कुमार ने बताया कि कोडरमा थाना में रंगदारी मांगने समेत अन्य मामलों को लेकर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह के निर्देश पर गठित टीम ने उपरोक्त दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपियों के पास से दो मोबाइल और एटीएम कार्ड बरामद किया गया है़

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >