अधिगम परिणाम और शिक्षाशास्त्र पर शिक्षकों को प्रशिक्षण

कैलाश राय में कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम

कैलाश राय में कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम झुमरीतिलैया. कैलाश राय सरस्वती विद्या मंदिर में कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से मान्यता प्राप्त विद्यालयों के शिक्षकों के अलावा कोडरमा, हजारीबाग के शिक्षक भी शामिल हुए. यह कार्यक्रम केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय पटना की ओर से आयोजित अधिगम परिणाम और शिक्षाशास्त्र टॉपिक पर किया गया था. कार्यक्रम में रिसोर्स पर्सन के रूप में सैनिक स्कूल झुमरी तिलैया के चंदन कुमार दुबे और डीएवी स्कूल के शिक्षक बलराम मिश्रा थे. कार्यक्रम का उदघाटन कैलाश राय सरस्वती विद्या मंदिर के प्राचार्य आनंद मोहन, रिसोर्स पर्सन चंदन कुमार दुबे और बलराम मिश्रा ने संयुक्त रूप से किया. दोनों रिसोर्स पर्सन द्वारा अधिगम परिणाम और शिक्षाशास्त्र टॉपिक के बारे में विस्तार से बताया गया. प्राचार्य आनंद मोहन ने कहा कि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अपने शिक्षकों को अद्यतन रखने के लिए इस प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन करते रहता है. इस कड़ी में अपने विद्यालय को केंद्र बनाया गया, यह मेरे लिए गर्व की बात है. मौके पर विद्यालय के एसएनटीसी दीपक कुमार विश्वकर्मा, आचार्य मनोज कुमार सिंह, प्रदीप कुमार, प्रणव प्रभास, नीरज कुमार, विक्रम कुमार, जितेश महतो, सोनी कुमारी सहित अन्य मौजूद थे. धन्यवाद ज्ञापन मनोज कुमार सिंह ने किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Deepesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >