विस्थापित मोर्चा में निकाला मशाल जुलूस

बाहरी नहीं, स्थानीय लोगों को रोजगार दे प्रबंधन

बाहरी नहीं, स्थानीय लोगों को रोजगार दे प्रबंधन जयनगर. डीवीसी प्रबंधन की मनमानी से विस्थापित प्रभावित लोगों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है. विस्थापित मोर्चा के बैनर तले विस्थापितों ने केटीपीएस फोरलेन चौक से मशाल जुलूस निकाला और प्लांट के गेट नंबर एक पर सभा की. जुलूस के दौरान डीवीसी के खिलाफ नारेबाजी की. जुलूस का नेतृत्व सुरेश यादव, उमेश यादव, अरुण यादव, मनोज साव कर रहे थे. प्लांट के गेट नंबर एक पर आयोजित सभा की अध्यक्षता भाजपा के मंडल प्रतिनिधि रामदेव मोदी ने की. संचालन अरुण कुमार यादव ने किया. सभा को संबोधित करते हुए सुरेश यादव ने कहा कि बाहरी लोगों को काम पर रखा जा रहा है और स्थानीय लोग रोजगार के लिए चक्कर काट रहे हैं. अपनी जमीन देने के बाद लोग ठगा महसूस कर रहे हैं, यदि इसमें सुधार नहीं हुआ, तो आंदोलन और तेज किया जायेगा. युवा नेता उमेश यादव ने कहा कि जिन्होंने जमीन दी है, उन्हें उनका अधिकार मिलना चाहिए, लेकिन डीवीसी प्रबंधन विस्थापितों की उपेक्षा कर रहा है. सरकार के नियम अनुसार 75 प्रतिशत स्थानीय लोगों को काम पर रखना होगा, सामग्री आपूर्ति की जिम्मेवारी भी लोकल संवेदकों को मिलनी चाहिए. मनोज साव ने कहा कि प्रबंधन अपने रवैया में सुधार लाये, मनोहर मोदी ने कहा कि नियमों की अनदेखी कर विस्थापितों के साथ अन्याय किया जा रहा है, यदि इस पर रोक नहीं लगा, तो व्यापक आंदोलन किया जायेगा. मौके पर सुखदेव यादव, ललित शर्मा, राजेंद्र सिंह, राजेंद्र यादव, अजय शर्मा, राजू यादव, राजेश यादव, दिलीप कुमार सहित काफी संख्या में विस्थापित मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Deepesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >