पार्टी मनाकर लौट रहे थे बाइक सवार, एक की मौत; दो की स्थिति गंभीर

कोडरमा के जयनगर में सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हैं. तीनों युवक बाइक से पार्टी मनाकर घर लौट रहे थे.

कोडरमा बाजार. जिले के जयनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत तिलैया डैम-जयनगर मार्ग स्थित डहुआटोल के समीप सोमवार देर रात सड़क दुर्घटना में बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. इनमें एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गयी, जबकि दो अन्य घायल हैं. मृतक की पहचान सांथ निवासी 22 वर्षीय सन्नी कुमार, पिता सिकंदर डोम के रूप में हुई है.

मछली की पार्टी कर बाइक से लौट रहे थे तीनों युवक

जानकारी के अनुसार, सन्नी कुमार और उसके दो अन्य मित्र पेंटिंग का काम करते थे. सोमवार की शाम तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर तिलैया डैम मछली की पार्टी करने गये थे. पार्टी समाप्त करने के बाद देर रात तीनों बाइक से अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान डहुआटोल के समीप तेज गति में होने के कारण बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गिर गयी. हादसे में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गये.

सदर अस्पताल से हजारीबाग और फिर रिम्स किया गया रेफर

घटना के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तीनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया. चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए हजारीबाग रेफर कर दिया. इसी बीच सन्नी कुमार की स्थिति लगातार बिगड़ती गयी, जिसके बाद उसे रांची स्थित रिम्स रेफर किया गया. रिम्स में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी.

माता-पिता का इकलौता पुत्र था सन्नी

सन्नी कुमार अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था. वह मजदूरी और पेंटिंग का काम कर परिवार के भरण-पोषण में सहयोग करता था. उसकी मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. घटना के बाद गांव में भी मातम का माहौल है.

ये भी पढ़ें: कोडरमा में 12 लोगों को कमरों में किया बंद, 4 लाख के जेवरात ले उड़े चोर; जांच में जुटी पुलिस

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikash Kumar

विकास कुमार को 17 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव है. प्रभात खबर में वर्ष 2012 से जुड़े हुए हैं. बतौर ब्यूरो प्रमुख कोडरमा में सेवाएं दे रहे हैं. इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के साथ क्राइम व पॉलिटिक्स की खबरों पर अच्छी पकड़ है. प्रभात खबर से पहले दैनिक जागरण से जुड़े रहे हैं. नयी दिल्ली, नोएडा व पंजाब जैसे शहरों में कार्य कर चुके हैं. इन्हें रिपोर्टिंग के साथ डेस्क पर भी वर्षों काम करने का अनुभव है. कोडरमा से रिपोर्टिंग के दौरान इन्होंने शिक्षक नियुक्ति घोटाला, कल्याण विभाग में घोटाला सहित कई गड़बड़ियों को उजागर किया है. इनकी अवैध खनन को लेकर की गयी बेहतरीन व अलग रिपोर्टिंग के लिए भी इनकी खुले मंच पर प्रशंसा हो चुकी है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >