मसमोहना में तीन दिवसीय योग शिविर का आयोजन

मानसिक शांति, एकाग्रता के लिए नियमित योग जरूरी

मानसिक शांति, एकाग्रता के लिए नियमित योग जरूरी कोडरमा. उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय मसमोहना में तीन दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया गया. विद्यालय के इंचार्ज बैजनाथ प्रसाद यादव की देखरेख में आयोजित इस शिविर में बच्चों ने उत्साह से भाग लिया. शिविर का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों एवं आम जनमानस को योग के महत्व के प्रति जागरूक करना तथा स्वस्थ, अनुशासित और संतुलित जीवन जीने की प्रेरणा देना था. शिविर के दौरान बताया गया कि योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है, बल्कि मानसिक शांति, एकाग्रता और आत्मबल को भी सुदृढ़ करता है. संचालन जिला प्रभारी चंद्रकला वर्णवाल ने किया. इस दौरान उन्होंने सूर्य नमस्कार, ताड़ासन, वृक्षासन, तितली आसन सहित प्राणायाम का अभ्यास कराया और उनके लाभों की जानकारी दी. इसके अतिरिक्त पंचायत भवन एवं ब्राइट फ्यूचर पब्लिक स्कूल मसमोहना चौक पर भी योगाभ्यास कराया गया, जहां लोगों को नियमित योग करने का संकल्प दिलाया गया. जिला प्रभारी चंद्रलता वर्णवाल ने कहा कि सुभाषचंद्र बोस जयंती की अवसर पर राजगढ़िया रोड स्थित नियमित योग कक्षा में हवन के साथ धूमधाम से कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा. शिविर को सफल बनाने में सरिता देवी, ममता देवी, अभिलाषा के अलावा शिक्षक शंकर शाह, प्रियंका माला भारती, बबलू कुमार दास, उपेंद्र कुमार, बृजेश पांडेय, रंजन कुमार पांडेय, शंकर कुमार यादव, प्रदीप कुमार दास, सुभाष कुमार आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

DEEPESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >