पिछड़ा वर्ग आयोग अध्यक्ष ने किया दुगोला का उदघाटन

झारखंड राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष जानकी यादव ने तेतरौन पंचायत अंतर्गत ग्राम नावाडीह में सांस्कृतिक कार्यक्रम दुगोला का उदघाटन फीता काट कर किया

जयनगर. झारखंड राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष जानकी यादव ने तेतरौन पंचायत अंतर्गत ग्राम नावाडीह में सांस्कृतिक कार्यक्रम दुगोला का उदघाटन फीता काट कर किया. यहां चल रहे श्री श्री 108 भगवती प्राण प्रतिष्ठा सह शतचंडी महायज्ञ के समापन पर दुगोला कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व विधायक जानकी यादव का यज्ञ समिति के लोगों ने भव्य स्वागत किया. इस दौरान श्री यादव ने कहा कि यज्ञ के आयोजन से आसुरी शक्तियों का नाश होता है, क्षेत्र में सुख समृद्धि और खुशहाली आती है. दुगोला में व्यास शिव शंकर यादव और रंजन राय निराला के बीच पूरी रात लोक गायकी का रोमांचक मुकाबला होता रहा. मौके पर जिप सदस्य केदारनाथ यादव, झामुमो नेता महावीर यादव, विधायक प्रतिनिधि रामजी यादव सहित यज्ञ समिति के पदाधिकारी व स्थानीय लोग मौजूद थे.

मध्य विद्यालय पिपचो में चोरी

जयनगर . थाना क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय पिपचो में बीती रात अज्ञात चोरों ने स्टोर रूम किचन का ताला तोड़कर तीन गैस सिलिंडर का टंकी, एक बाल्टी, एक मग और 6 बोरा चावल चुरा लिया. इस संबंध में विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापक सकलदेव राम ने जयनगर थाना में एक आवेदन देकर इस मामले में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने तथा विद्यालय की सुरक्षा व्यवस्था पर ध्यान देने का आग्रह किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vikash nath

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >