झुमरीतेलैया से सुजल भदानी की रिपोर्ट
कोडरमा जिले के जैन मंदिर के भव्य पंडाल परिसर में मंदिर बेदी प्रतिष्ठा समारोह के तहत मंदिर निर्माण कमेटी की ओर से कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया. इस दौरान दिल्ली से आयी सौरभ जैन नाट्य मंडली ने सामाजिक कुरीतियों पर आधारित नाटक का मंचन किया. नाट्य प्रस्तुति में टीवी धारावाहिकों में काम कर चुके कई कलाकारों ने भी हिस्सा लिया। कलाकारों की सजीव प्रस्तुति ने दर्शकों का मन मोह लिया.
सामाजिक संदेश वाले नाटक की दर्शकों ने की सराहना
समाज के सैकड़ों लोगों ने नाट्य मंचन की सराहना करते हुए इसके सामाजिक संदेश को महत्वपूर्ण बताया. मंदिर निर्माण कमेटी के संयोजक सुरेश झाझंरी एवं सुशील छाबड़ा ने आयोजन की सफलता के लिए समाज के सभी सदस्यों के प्रति आभार जताया. उन्होंने आयोजन में योगदान देने वाले कार्यकर्ताओं की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित किया.
मंदिर निर्माण में इन सदस्यों ने निभायी अहम भूमिका
मंदिर निर्माण में सह संयोजक विवेक सेठी, अभिषेक गंगवाल व प्रवीण पाटनी तथा शिलान्यास कार्यक्रम में ललित सेठी व मनीष सेठी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी. जुलूस व्यवस्था में अजय सेठी, अरिहंत झाझंरी, नमन सेठी, ऋषभ पहाड़िया, आकाश गंगवाल, आयुष गंगवाल सहित अन्य सदस्यों ने सहयोग किया.
ये भी पढ़ें: न सांसद पहुंचे, न विधायक; ड्राइवर ने दिखाई हरी झंडी, शुरू हुई हटिया से बानो की पहली सुबह की ट्रेन
पूजन से लेकर सांस्कृतिक कार्यक्रम तक संभाली जिम्मेदारी
पूजन व्यवस्था में आशीष सेठी, सिद्धांत सेठी, रितेश छाबड़ा, अमित सेठी, सौरभ लोहारिया, ईशान कासलीवाल सहित अन्य सदस्य सक्रिय रहे. सांस्कृतिक कार्यक्रम की व्यवस्था आशा गंगवाल, अक्षय गंगवाल, लोकेश पटौदी, आरचि छाबड़ा, तान्या पांडया, आशिका सेठी व चैताली पांडया ने संभाली.
भोजन और मीडिया व्यवस्था में भी सदस्यों ने दिया सहयोग
भोजन व्यवस्था मंगलम ग्रुप एवं मैत्री समूह ने संभाली, जबकि मीडिया व्यवस्था में नवीन जैन, राजकुमार अजमेरा सहित अन्य लोगों ने सहयोग किया. आयोजन के अंत में कमेटी के संयोजक सुरेश झाझंरी एवं सुशील छाबड़ा ने सभी सहयोगियों को बधाई देते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया.
ये भी पढ़ें: कोडरमा में ट्रक की चपेट में आया बाइक सवार, मौत; परिवार का इकलौता कमाने वाला था
