कोडरमा: कोडरमा के जयनगर चुटियारो स्थित बचपन पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस पर झंडोत्तोलन सहित कई कार्यक्रम आयोजित किये गये. झंडोत्तोलन निदेशक बहादुर कुमार ने किया. इस दौरान बच्चों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया.
कार्यक्रम में प्राचार्य स्वामी रंजन, शिक्षक अरविंद कुमार, अनु वर्मा, नंदनी कुमार, सानिया प्रवीण, अनु कुमारी, बुलबुल कुमारी, सोनाली, सनम सहित कई लोग मौजूद थे.
