कोडरमा बाजार. चाराडीह के समीप घरेलू विवाद से आहत एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया, लेकिन पुलिस की तत्परता से उसकी जान बच गयी. घटना की सूचना मिलते ही कोडरमा थाना के पैंथर जवान सुजीत कुमार तत्काल मौके पर पहुंचे. युवक खुद को कमरे में बंद कर फांसी के फंदे से लटक गया था. लेकिन जवान ने बिना समय गंवाये कमरे का दरवाजा तोड़ा और रस्सी से लटके युवक को नीचे उतारकर सुरक्षित बाहर निकाला. जानकारी के अनुसार, 20 वर्षीय सूरज कुमार साव (पिता प्रकाश साव) घरेलू विवाद के कारण गुस्से में आकर यह कदम उठा रहा था. परिजनों ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तुरंत पुलिस को सूचना दी. इसके बाद पुलिसकर्मी युवक को सदर अस्पताल लेकर पहुंचे. चिकित्सकों के अनुसार, युवक की हालत स्थिर है और वह खतरे से बाहर है.
आत्महत्या का प्रयास, पुलिस की तत्परता से बची जान

आत्महत्या का प्रयास, पुलिस की तत्परता से बची जान
Copied link
घरेलू विवाद के कारण गुस्से में आकर यह कदम उठा रहा था